डायबिटीज में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
डायबिटीज में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
डायबिटीज में सही खानपान बहुत जरूरी है, क्योंकि आपका भोजन सीधा आपके ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करता है। अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो जानिए क्या खाना चाहिए और किन चीजों से दूर रहना चाहिए।
क्या खाना चाहिए?

साबुत अनाज
ब्राउन राइस, ओट्स, क्विनोआ, ज्वार, बाजरा जैसे साबुत अनाज धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करते हैं और ब्लड शुगर को स्थिर रखते हैं

बिना स्टार्च वाली सब्जियां
पालक, शिमला मिर्च, ब्रोकली, पत्ता गोभी, टमाटर आदि में फाइबर ज्यादा और कार्बोहाइड्रेट कम होता है।

कम वसा वाले डेयरी उत्पाद
लो-फैट दूध, दही, छाछ आदि का सीमित मात्रा में सेवन करें

लीन प्रोटीन
दालें, लो-फैट पनीर, टोफू, फिश, चिकन ब्रेस्ट आदि प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं

फाइबर युक्त
भोजन: ओट्स, ब्राउन राइस, ज्वार, बाजरा में फाइबर ज्यादा होता है, जो शुगर कंट्रोल में मदद करता है।
डायबिटीज में क्या नहीं?
रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स: मैदा, सफेद ब्रेड, पास्ता, केक, पेस्ट्रीज आदि से बचें, ये ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाते हैं।
ज्यादा मीठे और चीनी वाले पेय: कोल्ड ड्रिंक, पैकेट जूस, एनर्जी ड्रिंक, मीठी चाय/कॉफी का सेवन न करें।
फ्राईड और प्रोसेस्ड फूड्स: समोसा, पकौड़ी, चिप्स, पिज्जा, बर्गर, डिब्बाबंद फूड्स आदि से दूर रहें।
आइसक्रीम और मिठाइयां: इनमें शुगर और फैट दोनों ज्यादा होते हैं, जो डायबिटीज के लिए हानिकारक हैं।
आलू और हाई स्टार्च वाली सब्जियां: आलू, अरबी, शकरकंद, जिमीकंद जैसी सब्जियों में स्टार्च ज्यादा होता है, जिससे शुगर बढ़ सकता है।
फुल फैट डेयरी उत्पाद: फुल क्रीम दूध, क्रीम, चीज़, मक्खन आदि से बचें, इनमें सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है।
रेड मीट: रेड मीट पचने में भारी होता है और मेटाबॉलिज्म पर असर डाल सकता है।
हाई ग्लाइसेमिक फल: केला, आम, अंगूर, चेरी जैसे फलों में नेचुरल शुगर ज्यादा होती है, इन्हें सीमित मात्रा में ही लें।
ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड: अचार, डिब्बाबंद सूप, रेडी-टू-ईट फूड्स में नमक और प्रिजर्वेटिव्स ज्यादा होते हैं।

